शाहजहांपुर, जून 1 -- जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव बरी प्रसिद्धपुर में एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सन्तोषा नें बताया शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे वह घर पर नहीं थीं। इसी दौरान गांव के ही बिजेन्द्र ने उनके 8 वर्षीय पुत्र नितिन को कथित रूप से गाली-गलौज की। उनकी 15 वर्षीय पुत्री रचना ने विरोध किया तो आरोप है कि बिजेन्द्र, छेदा लाल तथा जुगेन्द्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस घायल किशोरी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतीपुर लेकर गई, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। यह भी पढ़ें- भाई-बहन और मां के साथ की मारपीट थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- शहर 30

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...