देवघर, अप्रैल 13 -- सारठ थाना क्षेत्र के तुलसीडाबर गांव निवासी मनी देवी, पति- विकास पोद्दार ने अपने जेठ व जेठानी पर गाली-ग्लौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है। बताया कि जेठ उमेश पोद्दार व जेठानी द्वारा अक्सर उसके साथ गाली-ग्लौज देते हुए अभद्र व्यवहार किया जाता है। दो दिन पूर्व उसका पति घर पर नहीं था, उसी दौरान आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ गाली-ग्लौज व जान मारने की धमकी दी गयी। इसको लेकर पीड़िता द्वारा ग्रामीणों के जानकारी देते हुए पंचायती बुलाई गई, परंतु आरोपियों ने पंचों के फैसले को मानने से इंकार करते हुए पंचायती में शामिल नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- बरहट थाना कांड में निष्पक्ष जांच की मांग, महिला ने एसपी को दिया आवेदन अंततः सोमवार को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.