संभल, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के गांव मुकुटपुर निवासी रामरहीश पुत्र सुंदर ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल को दोपहर एक बजे खेत में गेहूं काटकर आराम कर रहा था। तभी गांव का अशोक व डालचंद गाली गलौज करने लगे। जब गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त लोग लात घूंसो और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग बचाने आए तो उक्त लोग उन्हें देखकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- गेहूं काट रहे परिवार को पीटा, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...