उरई, मार्च 17 -- कुठौंद। थाना क्षेत्र के ऐको गांव निवासी मंजू देवी पत्नी अजय कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अरविंद सिंह समेत चार लोगों ने मिलकर उसके और उसके पति के साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...