देवरिया, मई 1 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बालपुर चौराहे पर जमीन की बाउंड्री तोड़ने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में तरकुलवा पुलिस ने 15 के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य अज्ञात सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।कस्बा निवासी रामाश्रय गुप्ता पुत्र किशुनदेव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बालपुर चौराहे पर अपनी बहू के नाम से जमीन खरीदी थी। प्रशासन की मौजूदगी में जमीन की बाउंड्री कराई गई थी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव के कुछ लोग राजनीतिक प्रभाव दिखाते हुए मौके पर पहुंचे और जबरन बाउंड्री उखाड़कर फेंक दी। यह भी पढ़ें- ज़मीन सौदेबाजी में एडवांस राशि न लौटाने पर एफआईआर विरोध करने पर आरोपितों ने मां-बहन की गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर रखा बा...