संभल, जून 5 -- ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर मुख्त्यारपुर निवासी पुष्पेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि जोया में वाशिंग सेंटर बना रखा है। दो जून को गांव के दो लोग सेंटर पर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। गुरुवार रात नौ बजे फिर से घर के बाहर गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...