अयोध्या, अप्रैल 24 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव में महिला को गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा पहले कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। सोनखरी निवासी शहनाज बानो ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह घर से फैजाबाद जाने के लिए निकली थीं। तभी गांव के ही अंकित कुमार, रामनाथ और भानमती ने उन्हें रोककर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और गांव छोड़ने व जान से मारने की धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- महिला पर जानलेवा हमला, नामजद मुकदमा दर्ज विरोध करने पर आरोप है कि अंकित कुमार ने मारने के लिए दौड़ाया और हाथ से प्रहार कर दिया। किसी तरह पीड़िता घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। शोर...