बांदा, जून 30 -- पैलानी। पैलानी थाने के खप्टिहा कलां गांव निवासी प्रार्थी लालमन पुत्र केशन ने थाना पैलानी में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 28 जून को मेरे घर के सामने डीजे बज रहा था। कुछ लड़के दारू पीकर गाली गलौज करने लगे तो गांव के ही भूखन निषाद पुत्र बलवंता राम मनोहर पुत्र रामेश्वर मनफूल पुत्र लल्लू निषाद निवासी खप्टिहा कलां ग्राम प्रधान नैना देवी की दुकान के सामने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों तथा लात घूसों से मरने लगे। जिससे प्रार्थी के शरीर पर कई चोंटें आई हैं। लोगों ने जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...