रामपुर, मार्च 11 -- शाहबाद। गांव महुनागर निवासी रंजीत के अनुसार पांच मार्च को गांव के ही सचिन और कुमरपाल शराब पीकर उसके पास आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने नशे में उससे गालीगलौज की। विरोध पर आमादा फसाद हो गए। विवाद बढ़ने पर उनके पक्ष से संतोष और ऊषा भी आ गए और चारों ने मिलकर उसे पीट दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...