सोनभद्र, अगस्त 7 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में गाली-गलौज करने पर एक युवक को बांधकर पीटने और अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं बीच बचाव करने पहुंचे भाई और भाई की भी पिटाई करने का आरोप है। पीड़ित युवक के भाई ने थाने में तहरीर देकर यह आरोप लगाया है। वहीं पिटाई से घायल युवक को बभनी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की महिला ने तहरीर देकर युवक पर घर पर आकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।बभनी थाना क्षेत्र के इकदिरी गांव निवासी सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को उनका 27 वर्षीय भाई भोला पुत्र हनुमान प्रसाद बाइक से बभनी बाजार गया था। बभनी बाजार से दोपहर में वह घर वापस लौट रहा था। सरजू का आरोप है कि बभनी के करकच्...