गोपालगंज, मार्च 5 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट के दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग करने का आरोप है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। गुरुवार की सुबह कोइनी गांव में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में इसी गांव के संतोष बैठा,जगन बैठा व खुशी कुमारी शामिल हैं। मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन ...