कानपुर, मई 2 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में गाली-गलौज के विरोध में आरोपितों ने डॉक्टर और उनके जूनियर के साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कौशलपुर निवासी डॉ. साहिल लारेन्स के अनुसार बीती 28 अप्रैल को वह अपने जूनियर उत्तम गोस्वामी को कार से छोड़ने ओम चौराहा गया था। इस दौरान बाइक सवार अंकित पंडित, सौरभ गिरी और गोलू रड्डा साथियों के साथ पहुंचे। उन लोगों ने वहां खड़े होने को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने उन दोनों के साथ मारपीट की। जिससे उनके सिर और आंख में चोट आई है। यह भी पढ़ें- दो युवकों के साथ लाठी डंडे से मारपीट, मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...