नोएडा, अप्रैल 22 -- रबूपुरा। गांव फलैदा में गाली गलौज का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक अन्य युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार शाम वह गांव के मैदान में टहल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी प्रियांशु, दीपांश व रोबिन उसके पास आए और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...