अलीगढ़, मार्च 2 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पदम में रविवार की शाम शराब पीकर गाली-गलौज करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव और मारपीट हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते उग्र झगड़े में बदल गई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और हाथापाई भी हुई। इस दौरान एक युवती के सिर में चोट लग गई। उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। बताया जा रहा है कि युवती को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल चण्डौस सत्यवीर सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.