बदायूं, जून 17 -- खेत पर पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाने पहुंचे उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। हमले में कई लोग घायल हुए। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा का है। यहां के रहने वाले राजाराम पुत्र मथुरा प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर रामनाथ, जबर सिंह, भारत, नवभारत पुत्रगण रामनाथ, हरप्यारी पत्नी रामनाथ, मीरा पुत्री रामनाथ और आशा पत्नी जबर सिंह के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। राजाराम ने बताया कि 13 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।विरोध यह भी पढ़ें- गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से किया हमला, केस दर्ज करने पर आरोपियों ने उन्हें पीट दिया, जिस...