पीलीभीत, अप्रैल 4 -- बरखेडा। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग बडी संख्या में एकत्र हो गए और मामला तूल पकड़ने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर बितर कर मामला शांत कराया। पुलिस का दावा है कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। दौलतपुर रोड से गांव नकटा मुरादाबाद को जाने वाले रास्ते में देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गाली गलौज और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। बडी संख्या में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों समझा बुझाकर शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि मामला दोनों अलग-अलग समुदायों से जुडा होने के कारण धार्मिक नारेबाजी भी की गई। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया था। जबकि एक पक्ष के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.