कन्नौज, मई 14 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के कुड़िना गांव में बुधवार रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाना ठठिया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी शिवकेश पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे गांव के ही धर्मवीर उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर धर्मवीर के साले ऋषि और विवेक समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों की पिटाई से चार जख्मी, आठ पर मुकदमा मारपीट का शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे शिवकेश के भतीजे सुशांत को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना में तीन लोगों को सिर व शरीर में चोटें आई ह...