बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा गाली गलौज का विरोध करने पर चार लोगो ने युवक को डंडो से पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी 22वर्षीय दीपू रविवार की शाम घर के बाहर बैठा था। कुछ बच्चे बाल खेल रहे थे। बाल दीपू के लग गई। उसने बाल अपने पास रख लिया। इसी बीच चार युवक पहुंचे और उसे गाली गलौज करने लगे। दीपू ने इसका विरोध किया। पहले तो बाइक टक्कर मार कर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद चारो लोगो ने उसके ऊपर डंडो से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...