बदायूं, अप्रैल 20 -- उझानी। गांव में परचून की दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कुलदीप पुत्र मनवीर ने आरोप लगाया कि वह दुकान पर सामान खरीद रहा था, तभी गांव के हिमांशु पुत्र सोमेश पाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवक को पीटकर घायल किया यह भी पढ़ें- युवक को पीटकर घायल किया यह भी पढ़ें- मड़ाई को लेकर विवाद, जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.