लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- कोतवाली क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम फूलपुर निवासी धर्मवीर पुत्र जगत नारायण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 31 मार्च की शाम गांव के ही काशीराम पुत्र जगमोहन, जगमोहन पुत्र दुजई और मोनू निवासी गोपालापुर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर लात-घूसों से मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर और शरीर में चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...