कन्नौज, मार्च 7 -- गुरसहायगंज। गाली गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने ग्राम अमरोली में एक युवक के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बावत ग्राम अमरौली निवासी अनुज कुमार पुत्र नेक राम ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि विगत चार मार्च की शाम गांव के ही योगराज, नारद व अनुपम ने दरवाजे के सामने गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया, तो गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...