पीलीभीत, मई 29 -- दियोरिया कला। शराब पीकर लड़कियों से गाली गलौज करने का विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी सोमपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके गांव निवासी शिवम, ग्यांशु पुत्र गण सर्वेश कुमार शराब पीकर लड़िकयों से गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...