औरैया, मई 22 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू क्षेत्र के ग्राम हुकुमपुर डेरा निवासी एक महिला ने गांव के युवक और उसके परिजनों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी संतोषी देवी ने कोतवाली अजीतमल में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर उनके पति मजदूरी करने गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक उनके दरवाजे पर पहुंच गया और झूठे आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसने युवक को गाली देने से रोका तो वह अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। घटना में उसे चोटें आई हैं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित वहां से चले गए। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि...