कानपुर, मार्च 26 -- चकेरी। घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज करने का विरोध करना एक महिला को उस समय भारी पड़ गया, जब पड़ोसी ने अपने परिवार के साथ उन्हें बाल पकड़कर बुरी तरह से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक और महिलाएं एक महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीट रही हैं और महिला को कई थप्पड़ जड़ रही हैं। इतना ही नही आरोपित मिलकर महिला से गाली गलौज कर धमका रहे हैं। वही वीडियो चकेरी के बीबीपुर का बताया जा रहा है। बीबीपुर निवासी 55 वर्षीय महिला पार्वती पासवान का आरोप है कि उनके पड़ोस के युवक उनके दरवाजे के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे, जिस पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने उन्हें प...