पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। थाना हजारा के गांव नहरोसा के रहने वाले सोहनलाल पुत्र झाउलाल ने बताया कि चार मार्च को प्रेमपाल उर्फ छोटू और संजय कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रंजिश के चलते दूसरे दिन दोनों आरोपी सोहनलाल के घर के पास पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सोहनलाल, उनके बेटे मुनेश और उमेश की लाठी डंडे से पिटाई लगा दी। पुलिस ने प्रेमपाल और संजय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...