औरैया, जून 20 -- थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र को भी चोटें आई हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मोहम्मदाबाद निवासी अनुज तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के तीन-चार लोग उनके घर के दरवाजे पर आए और उनके माता-पिता के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने अचानक लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अनुज की मां के सिर पर ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे अनुज और उनके ...