औरैया, अप्रैल 21 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम नीमहार में गाली-गलौज का विरोध करने पर ससुर द्वारा दामाद को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना में दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लाल सिंह पुत्र बाबूराम ने बताया कि वह अपनी ससुराल नीमहार में रहकर ससुर की देखभाल के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे ससुर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ससुर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल दामाद ने थाने में ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.