गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपती समेत तीन की पिटाई, केस दर्ज
संतकबीरनगर, जुलाई 6 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के गगनई बाबू मोहल्ले में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला, उसके पति और बीच-बचाव करने पहुंची दूसरी महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने महिला का कान भी काट लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना मेहदावल में दी गई तहरीर में गगनई बाबू निवासी बिंदु पत्नी रमेश ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के मुकेश पुत्र रामबचन, सुनैना पत्नी मुकेश और गामा पत्नी रामबचन उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: महिला से अभद्रता और मारपीट में तीन पर केस विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके पति रमेश मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.