हाथरस, दिसम्बर 22 -- गाली गलौज का विरोध करने पर दंपति को पीटा हाथरस। कोतवाली सदर इलाके के मुरसान गेट विद्यापति नगर में गाली गलौज का विरोध करने पर दंपति से मारपीट कर दी। कोतवाली सदर इलाके के विद्यापति नगर निवासी मनोज उर्फ छोटू कुमार ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी राजीव पान्डेय निवासी विद्यापति नगर आया और मनोज के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी। बीच-बचाव में आई पत्नी के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...