हापुड़, फरवरी 25 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भैना में गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ने एक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। गांव निवासी अर्जुन 16 वर्ष मंगलवार की देर शाम को अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी गांव निवासी एक युवक वहां शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। अर्जुन ने उसको ऐसा करने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो आरोपी वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर के बाद वह हाथ में चाकू लेकर आया और उस पर हमला कर घायल कर दिया। चाकू लगने से किशोर लहुलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसको गंभीर दशा देख मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.