लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- शहर के पश्चिमी दीक्षिताना मोहल्ले में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी श्रीकांत दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 5 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे मोहल्ले के ही लकी शुक्ला और उसकी पत्नी सिया शुक्ला घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर दोनों ने एक राय होकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि ईंट लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अक्सर उसे और उसके परिवार को गालियां देते हैं तथा जानमाल की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान करते रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...