गाली-गलौज का विरोध करने चाकूबाजी, पांच जख्मी
गोपालगंज, अप्रैल 25 -- गोपालगंज।जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर शनिवार को दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना में एक पक्ष से तीन युवक और दूसरे पक्ष से दंपती जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बगहा गांव के कुछ युवक अपने घर के पास गर्मी से राहत पाने के लिए बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचकर शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।हमले में एक पक्ष से शिवकुमार राम के पुत्र प्रिंस कुमार, गणेश साह के पुत्र कृष्णा कुमार और फागु साह के पुत्र सूरज कुमार चाकू लगने से जख्मी हो गए। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.