पीलीभीत, अप्रैल 5 -- बरखेड़ा। पौटा कलां निवासी मोहम्मद नूर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा शाहिल पुत्र अल्लाह नूर 31 मार्च को अपने बड़े बहनोई से गाली गलौज कर रहा था। तभी उन्होंने भतीजे को गाली देने से मना किया। इसी बात से खफा होने शाम को छह बजे भतीजे ने उनके पुत्र के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पुत्र ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको पीटकर घायल कर दिया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...