दरभंगा, मई 4 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की नगर पंचायत भरवाड़ा में शराब के नशे में अपनी बहन के साथ गाली-गलौज कर रहे नशेड़ी युवक को सिंहवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भरवाड़ा निवासी मो. जाबिर की पत्नी सबीना खातून के आवेदन पर नशेड़ी युवक मो. लुकमान के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया है कि संध्या के समय महिला अपने घर में बैठी थी। इसी बीच शराब के नशे में धुत उसका भाई वहां पहुंच गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर डायल पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- बहन के साथ गाली-गलौज कर रहा नशेड़ी गिरफ्तार सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उस युवक को अपने कब्जे में ले लिया।जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया...