पीलीभीत, मार्च 28 -- पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर के रहने वाले राजकुमार पुत्र मोहन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बहन पिंकी देवी के साथ अजीतपुर बिल्हा अपनी ननिहाल गया था। वहां कलावती पत्नी सोवरन सिंह निवासी मोहब्बतपुर भी मौजूद थी। आरोप है कलावती ने विमलेश कुमारी और उसके भाई नीरज, सत्यपाल पुत्र नारायण ने गाली गलौज की। विरोध पर दोनों की पिटाई लगा दी। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...