संभल, मार्च 7 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के परियावली गांव निवासी मोहम्मद मुस्कुरान ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि सोमवार रात कुरकावली गांव निवासी ग्रामीण ने उसे फोन कर धमकाया। वह घर से बाहर निकला तो आरोपी व उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...