पीलीभीत, फरवरी 28 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी के रहने वाले विपुल कुमार पुत्र रामनरेश ने बताया कि वह गांव लाह में लगे टावर पर कार्यरत हैं। 25 फरवरी को वह टावर पर डयूटी पर थे। आरोप है इस दौरान गांव के ही सुमित कुमार पुत्र सर्वेश कुमार और अर्षित मिश्रा पुत्र नवनीत मिश्रा अपने दो साथियों को लेकर टावर पर पहुंच गए। सभी ने विपुल को घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर सभी ने लात घूंसो से मारपीट की। धारदार हथियार के हमले में विपुल कुमार घायल हो गए। पुलिस ने सुमित, अर्षित और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.