खगडि़या, मई 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी अमरेंद्र महतों के पत्नी सजनी देवी ने बुधवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी स्वर्गीय गंगा चौधरी के पुत्र पवन चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गाली गलौज कर मारपीट कर जेवरात छीन लेने की शिकायत की है। पुलिस की 112 टीम के आने की खबर पर नामजद भागने में सफल रहा। घटना मंगलवार की रात 10 बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उसने नामजद की पत्नी से वर्ष 2020 में 30 हजार रुपये लिया था। जिसके बदले में उसने उसे नब्बे हजार रुपये चुकता कर दिया। लेकिन इसके बावजूद भी नामजद के द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर और रूपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर नामजद ने उसे गाली-गलौज कर उसके चार पुत्री एवं एक पुत्र के साथ मारपीट कर गले में पहने आठ आना भर क...