खगडि़या, जून 22 -- बेलदौर, एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह निवासी सरयुग मिस्त्री के 35 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार मिस्त्री ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पंचायत के वार्ड नंबर 12 के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गाली गलौज कर जान मारने की नीयत से एक फायरिंग करने की शिकायत की है। इसमें वह सतर्कता दिखाते हुए बाल-बाल बच गया। घटना सोमवार की सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक घटना के समय नामजदों ने उसकी निजी जमीन खाता संख्या 173 खेसरा संख्या 1186 रकवा एक कट्ठा दस धूर जमीन को जबरन जोत कर रहा था। यह भी पढ़ें- खगड़िया: गाली गलौज कर की फायरिंग, दिया थाना में आवेदन जानकारी पर जब वह मना करने के लिए गया तो नाराज हो नामजदों ने घटना को अंजाम दिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुल...