गाली-गलौज, मारपीट व छेड़खानी में एक गिरफ्तार
बोकारो, जून 22 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना अंतर्गत अमलो बस्ती निवासी वादी इजहार अंसारी (पिता स्व हुसैन अंसारी) ने बेरमो थाना में आवेदन देकर मो ताज अंसारी एवं अन्य पर गाली-ग्लौज, मारपीट करने और छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से कांड संख्या 82/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमलो बस्ती के मो ताज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम कानूनी प्रक्रिया के तहत अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा चुका है। मामले के अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर अनुसंधान एवं छापामारी अभियान जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शेष अभियुक्तों को भी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.