पाकुड़, जून 3 -- मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में महेशपुर थाना क्षेत्र के तेलियापोखर साहूटोला गांव निवासिनी रेखा देवी के द्वारा दायर परिवाद संख्या 886/2025 में न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में धनंजय साह सोलपटिया वर्तमान तेलियापोखर साहूटोला के खिलाफ गंदी-गंदी गाली-गलौज कर लाठी से मारपीट करते हुए छेड़खानी करने के आरोप में महेशपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 83/2026 दिनांक 02/06/2026 दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह भी पढ़ें- जमीन से कटे धान को ले जाने के आरोप में दो के खिलाफ प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...