जौनपुर, फरवरी 11 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा शिवान का पुरा गांव में दबंगों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। प्रभावती देवी पत्नी निर्मल यादव के अनुसार 31 जनवरी 2026 की शाम गांव के ही बनारसी यादव, कृष्ण कुमार यादव और आशीष यादव उनके घर पर चढ़ आए। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज और विवाद शुरू किया। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रभावती देवी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ...