नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मदनपुर खादर इलाके में गाली-गलौच का विरोध करने पर एक नाबालिग पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल 16 वर्षीय राजवीर अपने परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर में रहता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 25 मार्च को वह हनुमान मंदिर वाली गली में एक दुकान के पास खड़ा था। तभी उसका जानकार युवक सोना वहां पहुंचा और उसे गालियां देने लगा। जब राजवीर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान बचाव करते समय राजवीर के बाएं हाथ में गहरा घाव हो गया और वह सड़क पर गिर पड़...