गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- -नगर कोतवाली क्षेत्र में विजयनगर कट के पास तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया -मारपीट के दौरान पीड़ित का अंगूठा टूटा और चेन भी गुम हुई, पुलिस ने केस दर्ज कियागाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सरेराह एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के हाथ का अंगूठा टूट गया और सोने की चेन भी गायब हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।राज कंपाउंड लालकुआं स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में रहने वाले आदित्य आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते चार मार्च को प्रताप विहार से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नया बस अड्डा स्थित विजयनगर कट के पास पहुंचा तो दो...