गाली का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, चार पर केस
गोरखपुर, जून 5 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सराय चांदपार गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वंदना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के सोनू, अर्जुन उर्फ विराट, किरण देवी और विशाल उसे गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी मां राजपति देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- शराब पीकर कर रहे थे हंसी ठिठोली, हो गई चाकूबाजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.