रामपुर, जनवरी 22 -- रामपुर। मुरादाबाद डिपो के परिचालक ने रामपुर की एक महिला परिचालक के साथ गाली-गलौज कर दी। गाली का विरोध करने पर मुरादाबाद डिपो के परिचालक ने रामपुर डिपो कर्मी के साथ मारपीट कर दी। बस के अंदर हुई मारपीट के दौरान अफरा-तफरी मच गई। करीब 15 मीनट तक चले विवाद के बाद लोगों ने बीच-बचाव कराकर बस को रवाना कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला परिचालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तीन दिन पहले रामपुर डिपो का निरीक्षण किया था। जिस पर चालक और परिचालकों ने अपनी समस्या डीएम को बताई थी। उनका कहना था कि रामपुर डिपो की बस का परिसर के अंदर से ही संचालन किया जाता है मगर अन्य डिपो की बस बाहर से सवारी लेकर जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने रोडवेज डिपो के गेट के सामने बने डिवाइडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.