शाहजहांपुर, मार्च 20 -- बंडा। थाना क्षेत्र के गांव दलेलापुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेखा देवी पत्नी सुखदेव ने बताया कि गांव का ध्रुव आए दिन गाली-गलौज करता है। 14 मार्च की शाम वह उनके दरवाजे पर आकर गाली देने लगा। विरोध करने पर वह अपने साथी अरुण, शिवम और गौरव को बुला लाया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जान बचाने के लिए परिवार घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी घर में घुस आए और सुखदेव व उनके पिता राम भरोसे को लाठी-डंडों व कांता से पीटा। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.