गालीगलौज का बिरोध करने पर मारपीट के बाद फायरिंग
कन्नौज, जुलाई 18 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफापुर में शुक्रवार की देररात गालीगलौज का बिरोध करने पर मारपीट के बाद फायरिंग व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शरीफापुर गांव निवासी विनीत कुमार दोहरे पुत्र हरिश्चन्द्र दोहरे ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया कि 17 जुलाई की देररात तकरीबन 10 बजे वह घर के निकट अम्बेडकर पार्क में टहल रहा था। इस दौरान हैवतपुर कटरा निवासी प्रदीप, आदित्य उर्फ भूरा, निन्ना उर्फ सत्यभान, आकाश व आसकरनपुरवा निवासी राजा पाल, विशाल सक्सेना, अनुराग पाल, अमन उर्फ चांद मियां वहां पहुंच गये और गालीगलौज करने लगे। बिरोध करने पर इन लोगों ने विनीत पर लाठी डन्डों से हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.