हरदोई, दिसम्बर 18 -- टड़ियावां। गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला टिकुरी के रमेश ने बताया कि 300 रुपये रोजाना के हिसाब से वर्ष 2022 से 2024 तक मोहल्ला मिश्राना के परवेज के यहां मजदूरी की। आरोप है कि परवेज से उसने अपने तीन लाख 24 हजार रुपए मांगे तो उसको गालियां देते हुए धमकी दी। मारपीट के लिए आमादा हो गए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी परवेज के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...