बरेली, अप्रैल 28 -- गालियों के विरोध पर कुछ लोगों ने एक महिला और उसके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्राम महमूदपुर की रेहाना ने बताया कि सोमवार सुबह गांव के ही कुछ युवक शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहे थे। जब महिला ने मना किया, तो युवक लाठी-डंडे लेकर आ गए और महिला पर हमला कर दिया।उसका भाई और बहन उसे बचाने आए तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मामले की तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- दबंगों का आतंक: गाली गलौज के विरोध पर दंपति व बेटी को पीटा यह भी पढ़ें- महिला ने पिटाई करने के आरोप में केस दर्ज कराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...